Samastipur

“आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर पर शोक, विराट रामायण मंदिर का निर्माण कार्य तीन दिन के लिए बंद

कल्याणपुर.पूर्व आईपीएस और महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल का पूर्वी चंपारण से भी गहरा लगाव रहा है। उनके प्रयास से चकिया-केसरिया पथ पर कैथवलिया में विराट रामायण मंदिर बन रहा है। मंदिर के निर्माण के लिए पाइलिंग का काम पूरा हो चुका है। अब प्लिंथ का काम तेजी से चल रहा है। गत 19 दिसंबर को आचार्य कुणाल किशोर कैथवलिया आए थे। वहां भाजपा नेता मयंकेश्वर सिंह व ललन सिंह के साथ निर्माण कार्य में लगी कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक किए। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया था। बताया था कि 2027 के रामनवमी के पहले मंदिर को शुरू कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए मंदिर निर्माण का काम 24 घंटे चलेगा। निर्बाध गति से काम चले इसके लिए जो कमी है उसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। उस समय भी उन्होंने चकिया-कैथवलिया पथ को ठीक कराने का अनुरोध प्रशासन से किया था। ताकि मंदिर में स्थापित होने वाले शिवलिंग को आसानी से लाया जा सके।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

उनके निधन के बाद निर्माण स्थल पर शोक सभा का आयोजन किया गया। निर्माण कार्य में लगी एजेंसी के कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी। उसके बाद मंदिर के निर्माण कार्य को बंद कर दिया गया। निर्माण एजेंसी के श्रवण झा ने बताया कि मंदिर निर्माण का काम तीन दिन के लिए बंद किया गया है। उसके बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। जानकारी के अनुसार आचार्य किशोर कुणाल द्वारा विश्व के विराट रामायण मंदिर का भूमि पूजन 2012 मे कराया गया था।

वही मंदिर कार्य निर्माण के लिए उन्होंने 20 जून 2023 को भूमि पूजन कर निर्माण शुरू कराया था। तब से मंदिर निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। नक्शे के अनुसार इस मंदिर में 108 फीट ऊंचे पांच शिखर होंगे. इस मंदिर का सबसे ऊंचा शिखर 270 फीट का होगा। 198 फीट का एक शिखर होगा। जबकि 180 फीट के चार शिखर रहेंगे। 135 फीट का एक शिखर और 108 फीट ऊंचाई के 5 शिखर होंगे। इस मुख्य गृह के समक्ष 20000 लोगों की आयतन वाला एक विशाल प्रार्थना मंडप भी होगा। इस मंदिर में शिवलिंग के साथ सहस्रलिंग की भी स्थापना होगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!