New To IndiaSamastipur

“समस्तीपुर:हिसार में 3 साल बाद पति को उम्र कैद:पत्नी की हत्या कर मूंगफली के छिलकों में छिपा दिया..

समस्तीपुर:हिसार में पत्नी की हत्या के दोषी पति को जिला कोर्ट ने 3 साल बाद उम्र कैद की सजा सुनाई है। यह फैसला एडीजे निशांत शर्मा की कार्ट ने सुनाया है। बिहार निवासी दोषी पति ने निर्ममता हत्या कर शव को मूंगफली के छिलकों में छिपा दिया था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दोषी पति अनोज बिहार के समस्तीपुर के निकासपुर गांव का रहने वाला है। सातरोड हाल स्वास्तिक गैस गोदाम के पास रहने वाले शुभम तायल की शिकायत पर आजाद नगर थाना में 18 सितंबर 2022 को केस दर्ज हुआ था। शुभम तायल ने बताया था कि मियां वाली कॉलोनी में सज्जन कुमार से एक फैक्ट्री मूंगफली दाना निकालने के लिए किराये पर ले रखी थी। इसमें अनोज कुमार अपनी पत्नी करीना व एक बच्चे के साथ रहता था।

शुभम तायल ने पुलिस को बताया कि ढाई माह पहले अनोज कुमार रात को बिना कुछ बताए फैक्ट्री को ताला लगाकर फरार हो गया था। इस फैक्ट्री में मूंगफली के छिलके रखे हुए थे और काम बंद था।

मूंगफली ​​​​​​​छिलके भरते समय मिला था शव

उन्होंने कहा कि 18 सितंबर 2022 की दोपहर तीन बजे नौकरी राहुल व सुमित मूंगफली के छिलके कट्टों में भरने के लिए गोदाम में पहुंचे थे। उन्होंने छिलकों को कट्टे में डालना शुरू किया, तो एक महिला का कंकाल मिला था। इसके बाद अपने स्तर पर जांच-पड़ताल में पाया कि अनोज कुमार अपनी पत्नी करीना की हत्या करके शव छिलकों में छुपाकर फरार हो गया था।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!