sportsDalsinghsarai

“बिहार महिला बॉल बैडमिंटन में दलसिंहसराय की बेटी अनुष्का कुमारी का चयन

दलसिंहसराय.कर्नाटक के कोडंगू शहर में 6 से 8 दिसंबर तक आयोजित होने वाली 5वीं फेडरेशन कप राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में बिहार टीम में दलसिंहसराय की बेटी का चयन किया गया है। बिहार महिला बॉल बैडमिंटन टीम की घोषणा कर दी गयी है। इसमें दलसिंहसराय निवासी विनोद राय की बेटी अनुष्का कुमारी का चयन किया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बिहार टीम की घोषणा करते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि फेडरेशन कप राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग लेने वाली बिहार महिला बॉल बैडमिंटन टीम को बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष -सह- बिहार विधान परिषद सदस्य प्रो.नवल किशोर यादव, उपाध्यक्ष -सह- भाजपा प्रवक्ता प्रो.सुहेली मेहता,बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के निदेशक पवन कुमार केजरीवाल, संयुक्त सचिव मिताली मित्रा,राकेश रंजन,बिहार पिकलबॉल संघ के सचिव रंजन कुमार गुप्ता,पटना जिला संघ के सचिव डॉ.अरुण दयाल ने बधाई दी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!