DalsinghsaraiEducationSamastipur

दलसिंहसराय:निशांक बंका ने सीए की फाइनल की परीक्षा में पाई सफलता,दिया बधाई

दलसिंहसराय,शहर के निशांक बंका ने सीए की फाइनल की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर परचम लहराया है.अम्बेडकर चौक निवासी रमेश कुमार बंका के पुत्र निशांक बंका ने हाल में हुए इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टेर्ड अकाउंटेंट ऑफ़ इंडिया के फाइनल परीक्षा में टोटल ग्रांड 174 लाकर सफलता प्राप्त कर अपने परिवार व शहर का नाम रौशन किया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इस सफलता से परिजनों में हर्ष का माहौल है.निशांक बंका ने मैट्रिक की पढ़ाई शहर के संत जोसफ पब्लिक स्कुल एंव ग्रेजुएशन की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से किया है.उन्होंने सफलता का मुलमंत्र कड़ी मेहनत और परिजनों का साथ बताया है.

सफलता पर केशव बंका, राहुल कुमार, उत्सव जायसवाल,अनिल कुमार,रौशन कुमार, बिट्टू सिंह, मो. सुलेमान,संजीव कुमार,विवेक दत्त,चन्द्र मनी कुमार,मनोज साह सहित कई लोगों ने बधाई दिया है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!