DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय:मॉल कर्मी को लूटपाट के दौरान गोली मारने के मामले का पर्दाफाश,लोडेड पिस्टल के साथ एक बदमाश गिरफ्तार

दलसिंहसराय पुलिस ने थाना क्षेत्र के अजनौल के 30 नंबर रेलवे गुमती के पास एक लोडेड पिस्टल, दो कारतूस के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है.इसे लेकर डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि पुअनि रंजीत कुमार सिंह व पुलिस बल के साथ शुक्रवार की शाम छापेमारी करने निकले थे.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इसी दौरान अजनौल के 29 नंबर रेलवे गुमती और 30 नंबर रेलवे गुमती के बीच एक बाइक पर तीन संदिग्ध युवक गुजर रहे थे.इसी दौरान जब पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो तीनों बाइक लेकर भागने लगा.भाग रहे तीनों में से पीछे बैठा एक बदमाश को पुलिस टीम ने पकड़ लिया.बाकी दोनों अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया.पकड़ाए युवक से तलाशी लेने पर उसके कमर से एक लोडेड पिस्टल के साथ दो कारतूस बरामद किया गया.हिरासत में लिए गए बदमाश की पहचान ढेपुरा वार्ड संख्या 28 निवासी अमित कुमार चौधरी के पुत्र मनीष कुमार के रूप में किया गया.

डीएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान मनीष कुमार ने बताया कि वह अपने 6 दिसंबर शुक्रवार की रात मॉल से काम कर घर बुलाकीपुर लौटने के दौरान शंकर राम चंदन कुमार से प्राथमिक विद्यालय कमरांव के पास लूटपाट के दौरान गोली मारने की बात स्वीकार किया.मनीष ने स्वीकार किया कि वह अपने चार साथी गुदरी रोड निवासी कैलाश ठाकुर के पुत्र सूरज ठाकुर उर्फ सेठवा , अजनौल निवासी उमेश ठाकुर के पुत्र शिवम कुमार व अन्य एक साथी साथ लूटपाट करने के दौरान गोली मारी थी.उन्होंने बताया अन्य बदमाशो की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.वही गिरफ्तार मनीष को आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!