DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय:भीमराव अंवेदकर के नाम पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फुका

दलसिंहसराय। कम्युनिस्ट पार्टी के लोकल कमिटी की ओर से संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंवेदकर के नाम पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ प्रतिरोध मार्च निकाल कर कार्यकर्ता सरदारगंज चौक पर आया.जंहा रामसेवक राय की अध्यक्षता में एक सभा हुई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जिसमें वक्ताओं ने कहा कि अमित शाह ने जो बाबा भीमराव अंबेडकर का अपमानजनक टिप्पणी की है इससे पूरे देश आक्रोश में है. जगह जगह पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया जा रहा है.लेकिन सरकार मौन है.सरकार इन्हें बचाने में लगा हुआ है. पार्टी माँग करती है कि अमित साह इस्तीफा दे तथा साथ ही यह भी मांग करती है कि देश मे एक देश एक चुनाव का जो प्रस्ताव है इसे समाप्त करें।

यह देश हित में नही है.वही गृह मंत्री अमित शाह का पुतला जलाकर विरोध प्रकट किया गया.सभा को अंचल मंत्री नीलम देवी जिला सचिव मंडल सदस्य विधानचंद्र,रामनरेश दास, रंजीत राय,महेंद्र सिंह,हरेराम सिंह, अखिलेश राय,अर्जुन राय,रामवृक्ष प्रसाद,सुनीता देवी, रुवी देवी,जनकलाल महतो ,शंकर झा,सुधीर साह,राम गोविंद ठाकुर ,अरविंद रॉय,राजेन्द्र राय,केशव कुमार,धरवेंद्र ने सम्बोधित किया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!