Ajab Gajab NewsPatna

“शादी के 10 दिन बाद प्रेमी के साथ दुल्हन फरार,8 लाख रुपए के गहने समेत 2 लाख रूपए कैश लेकर भागी

मुजफ्फरपुर में शादी के 10 दिन बाद दुल्हन बॉयफ्रेंड के साथ ससुराल से आठ लाख रुपए के गहने और दो लाख रुपए नगद लेकर फरार हो गई है। घटना को लेकर दूल्हे ने काजी मोहम्मदपुर थाना में FIR दर्ज करवाया है। जिसके बाद पुलिस दुल्हन और उसके बॉयफ्रेंड की तलाश में जुट गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पीड़ित दूल्हा राहुल कुमार ने बताया कि 25 नवंबर को वैशाली जिले के गंगाब्रिज थाना के एक गांव में उसकी शादी हुई थी। शादी के दस दिनों तक सब ठीक ठाक चला। पांच दिसंबर को वो काम पर चला गया और उसकी मां सब्जी लेने के लिए घर से बाहर निकली। इसी बीच दोपहर एक बजे के करीब दुल्हन लापता हो गई।

जब मां सब्जी लेकर घर लौटी तो दुल्हन घर पर नहीं मिली। मां ने कॉल करके इसकी जानकारी मुझे दी। जानकारी मिलते ही मैं काम छोड़ घर लौटा। काफी खोजबीन की गई, लेकिन दुल्हन का पता नहीं चला। घर में छानबीन हुई तो पता चला कि दुल्हन को जो शादी में गहने मिले थे। वो उस गहने के साथ मां के भी गहने अपने साथ लेकर भाग निकली।

शादी के 10 दिन बाद ही दुल्हन प्रेमी के साथ भाग निकली।
आलमारी खोलकर देखने के बाद पता चला कि दो लाख रुपए कैश भी गायब है। जिसके बाद इस मामले में पता लगाया कि तो मालूम चला कि वो शादी से पहले भी एक बार अपने प्रेमी राजापाकड़ निवासी सत्यम के साथ भाग चुकी थी। मायके वालों ने किसी तरह वापस लाने के बाद उसकी शादी कराई।

दूल्हा ने आगे बताया कि वो अपनी पत्नी को लाने के लिए उसके प्रेमी सत्यम के घर पहुंचा तो पता चला कि उसका पूरा परिवार घर छोड़कर फरार हो चुका है। लौटने के बाद थाना में एफआईआर दर्ज कराई। थानेदार रवि गुप्ता ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर लापता दुल्हन का सुराग ढूंढ़ा जा रहा है। मोबाइल टावर लोकेशन लिया जा रहा है।

परिवार वालों ने जानकारी देने से किया इनकार

टाउन डीएसपी 1 सीमा देवी ने बताया कि इस मामले में परिवार की तरफ से आवेदन प्राप्त हुई है। FIR दर्ज करके पूरे मामले की जांच की जा रही है। सीडीआर की जांच करते हुए लगातार खोजबीन की जा रही है। वहीं, परिवार वालों से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने इस मामले में मीडिया से कुछ कहने से साफ इनकार कर दिया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!