PatnaSamastipur

“बेगूसराय में BPSC शिक्षक का पकड़ौआ विवाह:4 साल से रिलेशनशिप में थे दोनों, टीचर बनने के बाद

बेगूसराय.बेगूसराय में बीपीएससी टीआरई-2 में प्लस-टू शिक्षक बने लड़के पकड़ के जबरदस्ती शादी करवा दी गई। जिसके बाद लड़की को लेकर ससुराल जाने के बाद ससुरालवालों पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया है। लड़की ने बताया कि वो अपने बहन के यहां रजौड़ा में रहकर जीएनएम की पढ़ाई करती है। 4 साल पहले बहन के गांव के ही अवनीश कुमार से उसे प्रेम हो गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दोनों के धीरे-धीरे बातचीत का सिलसिला तेज हो गया। प्रेमी के साथ वह होटल आदि में मिलने भी जाती थी। अवनीश शिक्षक बनने की तैयारी कर रहा था। बीपीएससी टीआरई-2 में प्लस-टू शिक्षक बनने के बाद उसकी पोस्टिंग कटिहार में हो गई। इसके बाद वह गुंजन को कटिहार भी बुलाने लगा।

करीब 10 दिन पहले अवनीश गांव आया और प्रेमिका को साथ लेकर कटिहार चला गया। तीन दिन पहले कटिहार में कुछ लोगों ने दोनों को एक साथ देख लिया। इससे पहले ही गुंजन ने अपने परिजनों को प्यार की जानकारी दी थी।परिजनों ने शादी करवाने का प्रयास किया, लेकिन अवनीश इसके लिए तैयार नहीं हुआ।

तीन दिन पहले जब लोगों ने दोनों को एक साथ देख लिया तो इसकी सूचना गुंजन के भाई सहित अन्य लोगों को दी। वे लोग कटिहार पहुंचे और एक मंदिर में जबरदस्ती दोनों की शादी करवा दिया। जबरदस्ती लड़के से सभी रस्म पूरी कार्रवाई गई। जिसके बाद परिजन दोनों को लेकर राजौड़ा आए।

शादी के बाद कल जब लड़की पक्ष के लोग दोनों को लेकर रजौड़ा चौक पहुंचे ही थे कि लड़का बहाने से कूदकर कर भाग गया। जिसके बाद परिजन लड़की लेकर उसके ससुराल आए। जहां ससुरालवाले ने उसे रखने से इनकार कर दिया है।

इसके बाद लड़की जब अपने परिजनों के साथ अब उसके घर पर पहुंचे तो लड़का के परिजनों ने रखने से इंकार कर दिया। साथ ही लड़की के साथ मारपीट भी किया। अब पीड़िता ने थाना में आवेदन दे कर न्याय की गुहार लगाई है। मामले को लेकर अवनीश एवं उसके परिजनों से भी संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका है।

इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बताया कि कल देर शाम लड़की आई थी। उसने आवेदन दिया है, आवेदन के आलोक में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पीड़िता ने थाना में आवेदन दे कर न्याय की गुहार लगाई है। मामले को लेकर अवनीश और उसके परिजनों से भी संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाई। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बताया कि कल देर शाम लड़की आई थी। उसने आवेदन दिया है, आवेदन के आलोक में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!