DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय:बाइक लूटपाट के दौरान बदमाशो ने युवक को सीने में मारी गोली,चल रहा इलाज

दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के बुलाकिपुर पंचायत अंतर्गत कमरांव प्राथमिक विद्यालय के पास शुक्रवार की रात 9.30 बजे करीब बाइक सवार बदमाशो ने बाइक लूट पाट के दौरान युवक को सीने में गोली मार कर फरार हो गया.हालांकि बाईक उसी जगह पर ग्रामीणों को मिला.जख्मी युवक को पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया.जहां से युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकत्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद समस्तीपुर रेफर कर दिया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जख्मी बाइक सवार युवक की पहचान बुलाकिपुर वार्ड 9 निवासी शंकर राय के पुत्र चंदन कुमार (20) के रूप में किया गया है.बताया जाता है कि युवक दलसिंहसराय के एक मॉल में काम करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था.इसी दौरान दलसिंहसराय – अंगारघाट रोड के कमरांव प्राथमिक विद्यालय खजूरबाना के पास पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशो ने हथियार के बल पर बाइक रोकते हुए बाइक मांगा.

लेकिन युवक ने जब बाइक देने से इनकार कर दिया तो बदमाशो ने सीने में गोली मारकर बिना बाइक लूटे अपनी बाइक से फरार हो गया.जिसे लेकर ग्रामीणों में तरह तरह की चर्चाये भी हो रही है.इस संबध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन ने बताया कि युवक को गोली लगी है.लेकिन कोई लूटपाट नहीं हुई.युवक के होश में आने के बाद ही स्पष्ट होगा की पूरी घटना क्या है.बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!