PatnaSamastipur

“बरौनी-ग्वालियर विशेष गाड़ी रहेगी रद्द,कई के मार्ग बदले, गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जायेगी

समस्तीपुर रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता के लिए गोरखपुर-गोंडा खंड पर चुरेब-मुंडेरवा स्टेशनों के मध्य ऑटोमेटिक सिगनलिंग की कमीशनिंग को लेकर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कुछ गाड़ियों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है । इसमें ग्वालियर से 25 दिसम्बर को चलने वाली 04137 ग्वालियर-बरौनी विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी एवं बरौनी से 26 दिसम्बर को चलने वाली 04138 बरौनी-ग्वालियर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बरौनी से 24 दिसम्बर को चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जायेगी। नई दिल्ली से 24 दिसम्बर को चलने वाली 02564 नई दिल्ली-बरौनी विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग गोंडा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते

चलाई जायेगी। आनन्द विहार टर्मिनल से 23 एवं 24 दिसम्बर को चलने वाली 15274 आनन्द विहार टर्मिनल – रक्सौल एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोंडा- बस्ती- गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोंडा- बढ़नी- गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!