Patna

अमन ने राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया,यूआरराव उपग्रह केंद्र बेंगलुरू में तकनीकी सहायक के रूप में चयनित

जहानाबाद| शहर के टेनीबिगहा निवासी छात्र अमन ने राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए शानदार उपलब्धि हासिल की है। दरअसल एक मामूली किसान पुत्र उक्त छात्र का यूआरराव उपग्रह केंद्र बेंगलुरू में तकनीकी सहायक के रूप में चयनित किया गया है। दरअसल इस प्रतिष्ठित परीक्षा में उक्त पद के लिए मात्र चार सीट थे। अमन ने 83 प्रतिशत अंक लाकर टॉप पर रहते हुए अपना चयन सुनिश्चित किया है। उसके पिता चितरंजन कुमार किसान हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

अमन की शिक्षा जहानाबाद के स्कूलों में ही हुई है। वह सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज वैशाली से डिप्लोमा की डिग्री हासिल किया है। उसके बाद विज्ञान के प्रति उसकी रुचि बढ़ती गई और इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शामिल हुआ। इसी वर्ष 18 अप्रैल को आयोजित परीक्षा का परिणाम अब उत्कृष्ट सफलता के रूप में सामने आई है। अमन बताते हैं कि पॉलिटेक्निक के पढ़ाई के दौरान विज्ञान के क्षेत्र में रुचि बड़ी। उपग्रह केंद्र में तकनीकी सहायक के रूप में चयनित हुए हैं।

हालांकि अमन ने बताया कि यह उसका आखरी लक्ष्य नहीं है। इससे और आगे की उपलब्धि प्राप्त करना चाहता हैं। फिलहाल इस शानदार उपलब्धि पर घर में खुशी का माहौल है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!