Patna

“राष्ट्रीय सब जूनियर ताइक्वांडो में बिहार ने एक स्वर्ण समेत चार पदक जीते

पटना. हरियाणा के पंचकुला स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित 38वीं राष्ट्रीय सब जूनियर कयोरुगी और 13वीं राष्ट्रीय सब जूनियर पूमसे ताइक्वांडो चैंपियनशिप के कयोरुगी इवेंट में बिहार के खिलाड़ियों एक स्वर्ण समेत चार पदक जीते. बिहार ताइक्वांडो संघ के संयुक्त सचिव समता राही ने बताया कि नवादा के करण यादव ने 32 से 35 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

शेखपुरा के मानव कुमार ने 38 से 41 किलोग्राम भार वर्ग और आयुष राज वर्मा ने 41 से 44 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीत कर बिहार का नाम रोशन किया. 35 से 38 किलोग्राम भार वर्ग में शेखपुरा के इशु कुमार ने कांस्य पदक जीता.

इस प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बिहार ताइक्वांडो संघ की अध्यक्ष शशिबाला भदानी, महासचिव राजेश कुमार साहू, उपाध्यक्ष बीरेंद्र कुमार, नन्दू कुमार, कोषाध्यक्ष मनीष चन्द्र रॉय, पटना साई सेंटर के प्रभारी सी सोमेश्वर राव ने बधाई दी.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!