Patna

मौसम अपडेट: अधिकतम पारा 29-31 डिग्री सेल्सियस रहेगा:इन जिलों में आ सकते हैं हल्के बादल,रहेगा शुष्क

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर ग्रामीण कृषि मौसम सेवा पूसा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के द्वारा मंगलवार को 13 से 17 नवंबर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया। इस पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों के आसमान में हल्के बादल आ सकते हैं तथा मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 29-31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 17-20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इस अवधि में तीन से छह किमी प्रति घंटा की रफ्तार से मुख्य रूप से पछिया हवा चलने से संभावना है।

सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 45 से 55 प्रतिशत रहने की संभावना है। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहते हुए 29.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। किसान गेहूं की बुआई शुरू कर सकते हैं। खेत की तैयारी के समय 150-200 क्विटल कम्पोस्ट, 60 किलोग्राम नेत्रजन, 60 किलोग्राम फॉस्फोरस एवं 40 किलोग्राम पोटाश प्रति हेक्टेयर की दर से व्यवहार करें।

बुआई हेतु एचडी-2967, एचडी-2733, एचडी-2824, डीडब्लू-187, डीडब्लू 39, एचयूडब्लू 468, सीबीडब्लू 38 किस्में उत्तर बिहार के लिए अनुशंसित है। बीज को बुबाई से पहले 2.5 ग्राम बेबीस्टीन की दर से प्रति किलोग्राम बीज को उपचारित करें।

error: Content is protected !!