PatnaSamastipurWeather Update

मौसम विभाग का अपडेट:पहाड़ पर बर्फबारी से बढ़ेगी बिहार में ठंड,घना कोहरा…

मौसम विभाग का अपडेट:Bihar Weather: बिहार में ठंड का असर अब दिखने लगा है. हालांकि, राज्य में अभी कड़ाके की ठंड शुरू नहीं हुई है. सुबह और शाम के समय सिहरन महसूस हो रहा है. दोपहर में धूप खिलने से लोगों को राहत मिल रही है. राज्य के कई जिलों में सुबह के समय कोहरा भी दिखने लगा है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में एक हफ्ते बाद घना कोहरा दिखने लगेगा. अभी बंगाल की खाड़ी की ओर समुद्री हलचल से प्रदेश में बादलों की आवाजाही हो रही है. जिससे न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है. 29 नवंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में दस्तक देने वाला है. हालांकि, अगले 7 दिनों के लिए मौसम विभाग की ओर से कोई चेतावनी नहीं है.

मौसम #चेतावनी #बिहार #दिन-1 से दिन-7 तक PIC.TWITTER.COM/XKIEQOFII9

— मौसम विज्ञान केंद्र, पटना (@imd_patna) November 25, 2024
दिसंबर से दिखेगी कोहरे की सघनता
इसके प्रभाव से पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी होने की भी संभावना है. 30 नवंबर या एक दिसंबर को मैदानी इलाकों में शुष्क पछुआ हवा का बहाव बढ़ेगा. जिससे दिन और रात के तापमान में तेजी से गिरावट आएगी. एक दिसंबर के आसपास न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है. कोहरे की सघनता भी बिहार में दिसंबर से दिखेगी. मौसम विभाग के अनुसार अभी तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा.

पटना सहित कई शहरों के तापमान में बढ़ोतरी
सोमवार को पटना सहित कई शहरों के अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है. शाम में बादलों की आवाजाही बढ़ने पर ठंड का प्रभाव कम देखने को मिला. पटना के अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है. गया के तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई है. वहीं भागलपुर में 0.3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!