Patna

मौसम का हाल:राज्यभर में 12 नवंबर तक मौसम रहेगा शुष्क, अभी नहीं पड़ेगी ठंड

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पटना.पुरवैया हवा चलने से 12 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। फिलहाल पटना समेत राज्यभर में ठंड पड़ने की संभावना नहीं है। वायुमंडल में आर्द्रता रहने की वजह से सुबह में धुंध रहेगी और फिर मौसम साफ हो जाएगा।

पूर्वानुमान में कहा गया है राज्य में इस सप्ताह कोई अलर्ट नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देने वाला नहीं है। हालांकि हर साल दीपावली और छठ के बाद ठंड का अहसास होने लगता था, पर इसबार पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक नहीं देने से ठंड का अहसास नहीं हो रहा है।

शनिवार को अधिकतम तापमान 30 से 31 और न्यूनतम 21 से 22 डिग्री के बीच रहेगा। दो दिन बाद न्यूनतम तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है। उत्तर बिहार की अपेक्षा दक्षिण बिहार में गर्मी कुछ कम है। शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री और न्यूनतम 22.8 डिग्री रहा।

error: Content is protected !!