Patna

सोनपुर मेले में आकर्षण का केंद्र बना ऑस्ट्रेलियन बांस:एक की कीमत 50 हजार से…

सारण के विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में इस बार कृषि प्रदर्शनी केंद्र में 5 फीट का ऑस्ट्रेलियन बांस आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसकी कीमत 50 हजार से अधिक बताई जा रही है। यह बांस वैशाली जिले के हाजीपुर निवासी नर्सरी संचालक रामवीर कुमार चौरसिया द्वारा प्रदर्शनी के लिए लाया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

ऑस्ट्रेलियन बांस की खासियत यह है कि इसके एक फीट में 7-8 गांठें होती हैं, जबकि बिहार में मिलने वाले पारंपरिक बांस में केवल एक गांठ प्रति फीट होती है। इसे पर्यावरण के अनुकूल और घर के आसपास लगाने के लिए शुभ माना जाता है।

केवल प्रदर्शनी के लिए रखा

नर्सरी संचालक रामवीर ने बताया कि यह बांस केवल प्रदर्शनी के लिए रखा गया है, न कि बिक्री के लिए। सोनपुर मेला के कृषि विभाग द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में विभिन्न औषधीय पौधों के साथ ऑस्ट्रेलियन बांस को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। रामवीर ने बताया कि इसे गमले में घर के अंदर या बाहर लगाया जा सकता है। यह पर्यावरण सुधार के साथ सकारात्मक ऊर्जा का भी स्रोत है। इस मेले में पौधों की विविधता और उनकी उपयोगिता लोगों के आकर्षण का मुख्य कारण बनी हुई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!