Patna

“मशरूम-पनीर के उत्पाद पर विवि को मिला पेटेंट:कुलपति ने कहा- यह बड़ी उपलब्धि है

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर.डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा को मशरूम पनीर और उसके उत्पादन की तकनीक पर पेटेंट प्रदान किया गया है। कुलपति डॉ पी एस पांडेय ने कहा कि विश्वविद्यालय की यह एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने पेटेंट हासिल करने को लेकर मशरूम से जुड़े वैज्ञानिक डॉ दयाराम और उनकी पूरी टीम को बधाई दी।

बताया कि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों में अब एक नई उर्जा का संचार हुआ है। वे ऐसी नवीनतम अनुसंधान करने को लेकर प्रयत्नशील हैं जो देश को विकसित बनाने में मदद कर सके। वे अब ग्लोबल चुनौतियों को समझने लगे हैं और दुनिया भर में सबसे बेहतर करना चाहते हैं।

2 साल में विश्वविद्यालय में अनुसंधान की दशा और दिशा में काफी बदलाव

प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ मयंक राय ने कहा कि पिछले दो वर्षों में कुलपति डॉ पी एस पांडेय के नेतृत्व में विश्वविद्यालय को ग्यारह पेटेंट मिल चुके हैं। इससे पहले इतने लंबे इतिहास में विश्वविद्यालय को मात्र दो पेटेंट ही प्राप्त हुये थे। आने वाले वर्षों में उन्हें उम्मीद है कि विश्वविद्यालय को और अधिक पेटेंट प्राप्त होंगे।

आगे कहा कि पिछले दो वर्षों में विश्वविद्यालय में अनुसंधान की दशा और दिशा में काफी बदलाव आया है। अब लगभग सभी अनुसंधान किसान केंद्रित है। उनके परिणाम से समाज को फायदा होगा। लगभग सभी अनुसंधान पेटेंट के लायक है।

कुलसचिव डा मृत्युंजय कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय को लगातार पेटेंट मिल रहे हैं। यह विश्वविद्यालय की तेज प्रगति को दर्शाता है। निदेशक अनुसंधान डॉ ए के सिंह ने ने कहा कि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों में काफी क्षमता है। कुलपति डॉ पांडेय उस क्षमता को सही निर्देशित कर रहे हैं जिसका परिणाम है कि विश्वविद्यालय को लगातार पेटेंट हासिल हो रहा है।

पेटेंट को लेकर विश्वविद्यालय में हर्ष का माहौल है। निदेशक शिक्षा डा उमाकांत बेहरा, डीन इंजीनियरिंग डॉक्टर राम सुरेश राय, डीन बेसिक साइंस डॉ अमरेश चंद्रा समेत विभिन्न वैज्ञानिक एवं पदाधिकारियों ने पेटेंट को लेकर कुलपति और मशरूम वैज्ञानिक डा दयाराम को बधाई दी।

error: Content is protected !!