Patna

“सैलानियों के आने से होगा क्षेत्र का विकास:बिहार में सांस्कृतिक कॉरिडोर के लिए 8 जिले को किया जायेगा शामिल

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पटना.राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लखीसराय में आगामी युवा उत्सव की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक की। बैठक में कला, संस्कृति और युवा विभाग के अधिकारियों ने उत्सव की तैयारियों, व्यवस्थाओं और आयोजन से जुड़े पहलुओं पर चर्चा की। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही बिहार में सांस्कृतिक कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे। जिससे कि क्षेत्र की पहचान और प्रतिष्ठा अंतरराष्ट्रीय फलक तक पहुंचेगी।

इस कॉरिडोर में गया, बोधगया, नालंदा, राजगीर, लखीसराय, नवादा, मुंगेर, भागलपुर जिले शामिल होंगे। बड़ी संख्या में सैलानी यहां आएंगे। इससे क्षेत्र का विकास भी होगा। लोगों के लिए रोजगार का सृजन होगा। उन्होंने आयोजन स्थल पर जाकर तमाम तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण करने के लिए निर्देश दिया। युवा उत्सव कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों के बारे में भी उन्होंने बैठक में विमर्श किया। साथ ही इस बात जोर दिया कि सिद्धहस्त और स्थानीय कलाकारों को वरीयता दी जाए।

अधिकारियों ने बताया कि उत्सव के आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ नृत्य, संगीत, गायन और अन्य गतिविधियों को भी शामिल किया जाएगा। डिप्टी सीएम ने खासतौर पर इस बात पर जोर दिया कि युवाओं की सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए प्रचार-प्रसार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे ज्यादा से ज्यादा युवा इस उत्सव में भाग लें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आयोजन स्थल पर सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात प्रबंधन का विशेष ध्यान रखें।

उन्होंने आयोजन की तैयारियों में स्थानीय युवाओं को भी शामिल करने की अपील की, जिससे वे अपने अपने हुनर और नेतृत्व क्षमता को निखार सकें। उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कला, संस्कृति और ऐतिहासिकता के दृष्टिकोण से लखीसराय जिले का विशेष महत्व है।

इस तरह के आयोजन से भविष्य में इस जिले का महत्व और भी बढ़ेगा। कई विभागों के साथ मिल कर जिले के संपूर्ण विकास के लिए प्रयासरत हैं। सभी विभागों को आपसी समन्वय और तत्परता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। बैठक में सचिव दयानिधान पांडेय, संयुक्त सचिव रूबी, विशेष सचिव सीमा त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!