Patna

एकदिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में पटोरी ने समस्तीपुर को दो गोल से हराया

शाहपुर पटोरी.स्थानीय आचार्य नरेंद्र देव महाविद्यालय के प्रांगण में रविवार को आयोजित एकदिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रोफेशनल फुटबॉल क्लब पटोरी जूनियर ने स्कूल ऑफ सॉकर समस्तीपुर को दो गोल से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। मुकाबला की शुरुआत अतिथियों द्वारा दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

रोमांचक मुकाबले के पहले हाफ के 25 वें मिनट में पटोरी की ओर से अमित ने शानदार ड्रिबलिंग का प्रदर्शन करते हुए समस्तीपुर के रक्षा पंक्ति को छकाते हुए शानदार गोल किया और अपने टीम को बढ़त दिला दिया। वही 32 वें मिनट में पटोरी की ओर से शशि ने अपने लिए पहला और टीम के लिए दूसरा गोल कर बढ़त को दो शून्य कर दिया।

दूसरे हाफ में पटोरी के रक्षा पंक्ति द्वारा गलत टैकल करने पर मिले पेनाल्टी शूट को समस्तीपुर के खिलाड़ी ने गोल में नहीं बदल सका।अतिथियों द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान किया गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!