Samastipur

“जिला स्तरीय रबी महाअभियान के तहत कर्मशाला का आयोजन,दलहनी व तिलहनी पर सरकार का अधिक जोर

समस्तीपुर : जिला स्तरीय रबी महाअभियान के तहत कर्मशाला का आयोजन जननायक कर्पूरी सभागार किया गया. जिला स्तरीय रबी महाअभियान कार्यक्रम का उद्घाटन संजयनाथ त्रिपाठी संयुक्त निदेशक शस्य, दरभंगा, दिनकर प्रसाद सिंह जिला कृषि पदाधिकारी, डॉ. आरके तिवारी कार्यक्रम सामान्य कृषि विज्ञान केंद्र बिरौली, सभी सहायक निदेशक, सभी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, सभी वैज्ञानिकों ने मिलकर संयुक्त रूप से किया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

स्वागत भाषण के बाद जिला कृषि पदाधिकारी ने रबी वित्तीय वर्ष के लिए संचालित कृषि विभाग की योजनाओं को विस्तार पूर्वक बताया और बहुत सक्रिय तरीके से प्रसार नीति के साथ किसानों के बीच में योजनाओं को प्रसारित करने पर जोर दिया. इसके बाद संयुक्त निदेशक शस्य दरभंगा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि सरकार का जोर इस वित्तीय वर्ष में दलहनी और तिलहनी फसलों पर विशेष रूप से है. इसलिए किसानों को दलहनी और तिलहनी फसलें लगाने के लिए विशेष जोर देने की जरूरत है.

रबी महाअभियान के तहत कर्मशाला आयोजित
जिससे बिहार दलहन और तिलहन में मजबूत हो सके. साथ-साथ सभी पदाधिकारी और प्रसार कर्मियों को किसानों के बीच में जाकर संबंध स्थापित करने की जरूरत है. जिससे सरकार के द्वारा चलाई जा रही किसान कल्याणकारी योजनाएं किसानों तक ससमय पहुंच सके. डॉ. आरके तिवारी कृषि वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र बिरौली ने जीरो टिलेज मशीन से गेहूं लगाने पर जोर दिया. कृषि वैज्ञानिक भारतीय उपाध्याय ने गेहूं में उगने वाले खरपतवार प्रबंधन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी.

 

डॉक्टर धीरू तिवारी ने उद्यान विभाग से संबंधित आम के कटाई छंटाई पर विशेष जोर दिया. जिससे आम के पौधे में कटाई छटाई के उपरांत अधिक फलन प्राप्त हो सके. कार्यक्रम में उप परियोजना निदेशक आत्मा गंगेश कुमार चौधरी, सहायक निदेशक उद्यान, सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण, सहायक निदेशक पौधा संरक्षण, सहायक निदेशक रसायन, सभी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, सभी प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, सभी प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सभी कृषि सामना, सभी सहायक तकनीकी प्रबंधक, सभी किसान सलाहकारों ने भाग लिया.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!