Samastipur

“समस्तीपुर:धसना गिरने से जख्मी महिला की इलाज की दौरान मौत, जख्मी

“समस्तीपुर:सरायरंजन : नगर पंचायत सरायरंजन के वार्ड 6 द्वारिकापुरी गांव में शुक्रवार की सुबह मिट्टी काटने के दौरान धसना गिर गया. इसमें एक महिला समेत दो अन्य बच्चे जख्मी हो गये. आसपास के लोगों ने जख्मी महिला एवं अन्य दो बच्चे को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायरंजन में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर रेफर कर दिया. जहां इलाज के दौरान जख्मी महिला की मौत हो गई. मृत महिला की पहचान थाना क्षेत्र के द्वारिकापुर गांव वार्ड 6 निवासी राम सोगारथ पंडित की पत्नी उषा देवी (44) के रूप में हुई है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वहीं घायलों में द्वारकापुर गांव निवासी सुरेश पंडित की पुत्री सुजाता कुमारी (14) एवं मृत महिला का पुत्र सन्नी कुमार का इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि महिला चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लाने गई थी. इसी दौरान धसना गिर गया. धसना गिरने का शोर होने पर आसपास के लोगों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र सरायरंजन में भर्ती कराया.

 

 

जहां से बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. इलाज के दौरान जख्मी महिला की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया है. घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!