Samastipur

“समस्तीपुर :हसनपुर में प्रसूता की मौत के बाद निजी क्लीनिक में तोड़फोड़

“समस्तीपुर :हसनपुर : स्थानीय बाजार के निजी क्लीनिक में प्रसूता की ऑपरेशन के बाद मौत हो गई. इससे आक्रोशित परिजनों ने हॉस्पिटल में जमकर तोड़फोड़ की. बिथान प्रखंड के धबोलिया निवासी नवीन यादव की पत्नी चांदनी देवी को प्रसव पीड़ा के बाद परिजनों ने शुक्रवार की शाम निजी अस्पताल में भर्ती कराया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

डॉक्टर ने 12 बजे रात में ऑपरेशन कर बच्चा निकल दिया. रात दो बजे मरीज की स्थिति बिगड़ने लगी. जिसके बाद डाक्टर और परिजन उसे लेकर बेगूसराय गये. इसी दौरान रास्ते में ही प्रसूता की मौत हो गई. जिसके बाद डॉक्टर मरीज को छोड़कर फरार हो गये. मृतका चांदनी देवी की लाश को परिजन लेकर अस्पताल पहुंचे.

 

 

तोडफोड़ कर हंगामा किया. सूचना पर पहुंची हसनपुर पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाबुझा कर शांत किया. स्थानीय लोगों द्वारा दोनों पक्षों को पंचायत के माध्यम से मामले का निपटारा किया गया. इसके बाद परिजन लाश घर ले गये. पुलिस ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जायेगी.

 

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!