Patna

“तीसरी मंजिल से गिरने से महिला और भतीजे की मौत:मर्डर का आरोप;पिता बोले- दोनों को छत से नीचे फेंक दिया

पटना के जयप्रकाश नगर में तीसरी मंजिल से गिरने से एक महिला और उसके भतीजे(4) की मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। परिवार को सूचना दिए बगैर ही बच्चे के शव को गंगा में बहा दिया।लड़की के पिता उमेश पासवान ने बताया कि हमलोग नालंदा के रहने वाले हैं। चार साल पहले बेटी संजू कुमारी(22) की शादी चंडी निवासी राजीव रंजन(27) से हुई थी। दहेज की मांग को लेकर शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। पुलिस स्टेशन में एक बार पति-पत्नी के बीच समझौता भी हुआ था। इसके बाद भी ससुराल वाले उसे तंग कर रहे थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

परिजनों का आरोप- बच्चे के शव को गायब कर दिया

उमेश पासवान ने आगे कहा कि छठ के समय मेरी बेटी पटना अपने भाई के बेटे अंशु कुमार(4) के साथ पटना यहां आई थी। यहां उसके पति के चाचा किराए के घर में रहते हैं। गुरुवार सुबह सूचना मिली कि उनकी बेटी की हत्या हो गई है।जानकारी मिलते ही पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल पहुंचे। जहां बेटी का शव पड़ा था। ससुराल वालों ने उसे तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। मेरे पोते को भी उनलोगों ने मार डाला। अस्पताल में बेटी का शव पड़ा था, लेकिन बच्चे की डेड बॉडी नहीं मिली। उसे गायब कर दिया है।

किसी की हत्या नहीं हुई

वहीं, मृतका के पति राजीव रंजन ने कहा कि किसी की हत्या नहीं हुई है। दोनों की मौत छत से नीचे गिरने से हुई है। हमोलोगों ने भतीजे के शव को गंगा में परवाह कर दिया है।इस संबंध में NMCH टीओपी प्रभारी का कहना है कि मामला जक्कनपुर थाना क्षेत्र का है। लड़की के पिता का बयान दर्ज कर लिया गया है। स्थानीय थाने को जानकारी दे दी गई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!