Patna

ADM ने समस्तीपुर सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण:दवा वितरण व्यवस्था के साथ स्टॉक की जांच

समस्तीपुर जिले के एटीएम अजय तिवारी ने बुधवार को समस्तीपुर सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अचानक पहुंचे एटीएम के कारण सदर अस्पताल में डॉक्टर और कर्मियों के बीच पर हड़कंप मच गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

एटीएम के पहुंचने की सूचना पर सिविल सर्जन डॉक्टर एस के चौधरी भी सदर अस्पताल पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया बाद में उन्होंने दवा की व्यवस्था की जांच की।

दवा वितरण व्यवस्था के साथ स्टॉक की जांच

एटीएम अजय तिवारी ने सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण के उपरांत दवा वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से भी बातचीत की बाद में उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर दवा के स्टॉक के बारे में जानकारी हासिल की।

निरीक्षण के बाद कहा कि सदर अस्पताल में दवा वितरण की व्यवस्था ठीक-ठाक है। सदर अस्पताल में सभी प्रकार की दवाएं उपलब्ध है। लोगों से ज्यादा से ज्यादा सरकारी अस्पताल पहुंचने का आह्वान किया ।कहा कि यहां सभी प्रकार की सुविधाएं हैं सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई है। जनता इसका उपयोग करें।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!