Samastipur

ठंड ने दी दस्तक, अब सुबह और शाम महसूस होगी ठंड,ठंड बढ़ने से मौसम में फिर से बदलाव हो सकता

समस्तीपुर।जिले में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। सुबह और शाम अब ठंड का अहसास अधिक होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम विक्षोभ की वजह से सोमवार से में ठंड बढ़ने से मौसम में फिर से बदलाव हो सकता है। हालांकि पिछले कई दिनों से रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। रात के समय तापमान 16 डिग्री तक पहुंच जाता है। जबकि दिन के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हो रहा है। जिसके कारण मौसम शुष्क बना हुआ है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

ज्ञात हो कि मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के समुद्र तल से करीब 3.8 किमी ऊपर मौजूद है। जिसकी वजह से आने वाले दिनों में हल्के बादल भी छाए रह सकते हैं। इस दौरान बिहार मौसम शुष्क बना रह सकता है। वहीं, सुबह के समय कुहासा रहेगा और शाम को ठंड बढ़ने से लोग परेशान बढेगी। ठंड बढ़ने के साथ ही शहर का एक्यूआई बढ़ गया है। सोमवार को एक्यूआई 130 रहा। हालांकि यह पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा कुछ ठीक है।

मालूम हो कि पिछले कुछ दिनो से पछुआ हवा चलने से ठंड में बढ़ोतरी हुई है। विभाग के पूर्वानुमान के सुबह में कोहरा छाया रहेगा। लेकिन, दिन के समय धूप खिली रहने की संभावना है, तो शाम के समय तापमान में गिरावट होने से ठंड बढ़ जाएगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा।

error: Content is protected !!