Patna

फ्लाइट के बाथरूम में टिशू पेपर में लिखा मिला बम:पटना एयरपोर्ट पर 4 घंटे रुकी रही इंडिगो की फ्लाइट

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पटना एयरपोर्ट पर बम की अफवाह के बाद घंटों अफरा-तफरी मची रही। बम की अफवाह के कारण इंडिगो की फ्लाइट रनवे पर 4 घंटे तक रुकी रही। घटना बुधवार रात की है।

बेंगलुरु से पटना पहुंची इंडिगो की फ्लाइट के बाथरूम में एयर होस्टेस ने टिशू पेपर में bomb 2 our Happy Diwali लिखा देखा। इसकी सूचना एयर होस्टेस ने फ्लाइट मैनेजर और एटीएस को दी। सूचना मिलने के बाद जांच-पड़ताल शुरू की गई। जब फ्लाइट में कुछ नहीं मिला। इसके बाद फ्लाइट को बेंगलुरु के लिए रवाना किया गया।

एक-एक सामान की जांच की गई

बुधवार की रात करीब 9:30 बजे इंडिगो 6E 6256 नंबर फ्लाइट बेंगलुरु से पटना पहुंची थी। क्रू मेंबर के साथ कुल 180 पैसेंजर सवार थे। यात्रियों के उतरने के बाद सभी को सामना दे दिया गया। यही फ्लाइट वापस 6E 6257 नंबर बनकर 10:30 बजे 24 पैसेंजर्स को लेकर बेंगलुरु के लिए रवाना होनी थी। इसके लिए चेकिंग किया जा रहा था। इसी दौरान फ्लाइट के बाथरूम में एयर होस्टेस को टिशू पर Bomb 2 Our Happy Diwali लिखा मिला। जिसके बाद हड़कंप मच गया।

बम की अफवाह से यात्री रहे परेशान

आनन-फानन में एटीएस और CISF को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही डॉग स्क्वायड और बम स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची। यात्रियों को फ्लाइट से दूर किया गया। इसके बाद एक-एक सामान की जांच की गई, लेकिन कुछ नहीं मिला। जिसके बाद करीब 1:30 बजे विमान को रवाना किया गया। इस दौरान यात्री काफी परेशान रहे।

error: Content is protected !!