Patna

“समस्तीपुर के बाया नदी में मिला उपलाता हुआ शव:छठ करने पहुंचे लोगों ने देखा,हुआ था लापता

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर के विद्यापति नगर थाना क्षेत्र से गुजरने वाली वाया नदी में गुरुवार शाम डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचे लोगों ने नदी में उपलाता हुआ युवक का शव देखा। जिसे छठ व्रतियों के बीच सनसनी फैल गई।बाद में पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला। शव की पहचान जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के बोचहा गांव निवासी अरविंद कुमार के बेटे उत्कर्ष कुमार उर्फ भोला(26) के रूप में की गई है। भोला पिछले 2 नवंबर की शाम से अपने घर से लापता था।

घटना को लेकर परिवार वालों ने मोहिउद्दीन नगर थाने में मामला भी दर्ज कराया था। उधर, युवक का शव मिलने के बाद महापर्व के बीच पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया। घटना के संबंध में बताया गया है कि उत्कर्ष उर्फ भोला थोड़ा मानसिक रूप से विक्षिप्त था। 2 नवंबर की शाम वह अचानक अपने घर से लापता हो गया। इसके बाद परिवार के लोग उसकी तलाश हर जगह कर रहे थे। लेकिन उसके बारे में कुछ पता नहीं चल सका।

इसके बाद 3 नवंबर को परिवार के लोगों ने मामले की जानकारी मोहिउद्दीन नगर थाने की पुलिस को दी। घटना को लेकर एक मामला भी थाने में दर्ज किया गया। परिवार वालों का कहना है कि पुलिस ने युवक को खोजने में तत्परता नहीं दिखाई। अगर पुलिस सक्रिय होती तो संभव था। युवक की जान को बचाई जा सकती थी। वैसे संभावना व्यक्त की जा रही है कि युवक की डूबने से मौत हुई है। ‌

दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि विद्यापति नगर थाना क्षेत्र से गुजरने वाली बाजितपुर गांव के बाया नदी में युवक का उपलाता हुआ शव छठ करने पहुंचे लोगों ने देखा था। जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को तत्काल नदी से बाहर निकाला। शव की पहचान कर ली गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। वैसे संभावना जताई जा रही है कि युवक की मौत डूबने के कारण हुई है।

error: Content is protected !!