Patna

पत्नी ने आला लगाकर चेक किया धड़कन:कहा- रात में पति ने दो बार की थी उल्टी,सुबह नहाने-खाने के बाद दिखना हुआ बंद

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पटना.मुजफ्फरपुर में एक युवक की इलाज के दौरान संदिग्ध मौत हो गई है। मृतक की पहचान हथौड़ी थाना क्षेत्र के डीहजिवर गांव निवासी श्याम साहनी के रूप में हुई है। श्याम की पत्नी रेणु देवी ने कहा कि मेरे पति को शराब पिलाई गई है।सोमवार देर रात विरोधी साहनी और मुकेश साहनी उन्हें ले गए थे। तीनों ने शराब पी थी। रात में मेरे पति घर आए। बच्चों को प्यार किया। दो-तीन बार उल्टी की और सो गए। सुबह उठाकर नहाया और खाना खाया। फिर कहने लगे मुझे कुछ दिखाई नहीं दे रहा, वे बेचैन हो गए।

 

मुझे और बच्चों को खोजने लगे। ग्रामीण उन्हें skmch ले गए। इलाज के दौरान डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मुझे उनकी बात पर भरोसा नहीं हुआ। मैंने डॉक्टर से आला लिया और पति की धड़कन सुनी, हाथ का नस भी चेक किया। उनकी मौत हो गई।मेरे पति दोनों बच्चों को डॉक्टर बनाने चाहते थे, क्योंकि मैं शादी से पहले नर्स की तैयारी करती थी। वे कहते थे कि तुम तो बनी नहीं, लेकिन हम अपने बच्चों को डॉक्टर बनाएंगे।

 

आंखों की रोशनी चली गई

 

ग्रामीण अशोक राम का कहना है कि शराब पीने के बाद श्याम की तबीयत बिगड़ी थी। सोमवार की रात उसने शराब पी और मंगलवार को उसकी आंखों की रोशनी जाने लगी। उसके बाद श्याम को एसकेएमसीएच भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।दो अन्य की भी शराब पीने की सूचना है। मुकेश सहनी और विरोधी सहनी का इलाज निजी हॉस्पिटल में चल रहा है। दोनो की स्थिति भी गंभीर है। हालांकि शराब की पीने की पुष्टि पुलिस ने नहीं की।

 

मुकेश की स्थिति नाजुक

 

मुकेश की पत्नी तेतरी देवी ने कहा कि पति शराब पीकर सोमवार देर रात घर आया था। उन्होंने कहा कि दिखाई नहीं दे रहा है। मैंने मुकेश से कहा आप ज्यादा शराब पी लिए हैं, इसलिए नशा चढ़ गया है। रेस्ट कर लीजिए।जिसके बाद मुकेश रात को सोया तो मंगलवार की देर शाम तक नहीं उठा। जिसके बाद परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका सताने लगी। परिजन उसे उठाकर इलाज के मुजफ्फरपुर शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

 

मामले में राजनीति भी होने लगी है। राष्ट्रीय जनता दल ने X पर नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। लिखा है कि मुजफ्फरपुर जिले के सत्ता संरक्षित शराब तस्करों की शराब से डीह जीवर गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दूसरे की आंख की रोशनी चली गई है।जिला प्रशासन पर भी आरोप लगाया है कि इस घटना के पांच अन्य पीड़ितों को भी प्रशासन ने गायब कर दिया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!