Patna

छुट्टी नहीं मिली तो फूंक दी सीओ की निजी गाड़ी; आरोपी राजस्व कर्मचारी ने कहा-काम के दबाव से परेशान थे

पटना.नालंदा जिले में कतरीसराय प्रखंड सह अंचल कार्यालय के आवासीय परिसर में खड़ी सीओ धीरज प्रकाश की निजी गाड़ी में शनिवार की रात आग अंचल के राजस्व कर्मी ने ही लगाई थी। उसने छुट्टी न मिलने की नाराजगी में यह कदम उठाया। पुलिस ने आग लगाने वाले कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। दरवेशपुरा पंचायत के राजस्व कर्मचारी जहानाबाद जिला के काको थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी सतेन्द्र प्रसाद को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि छुट्टी नहीं मिलने से वह नाराज था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया गया था। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर एक संदिग्ध व्यक्ति के फुटेज मिले। उसकी पहचान राजस्व कर्मचारी के रूप में हुई। उसे उसके घर से गिरफ्तार किया गया। एक बोलेरो व दो मोबाइल जब्त किए गए हैं। पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी, शैलेन्द्र कुमार सिंह, आदित्य कुमार, मनीष कुमार, संजय दास आदि शामिल थे।

 

 

 

 

नालंदा जिले में कतरीसराय प्रखंड सह अंचल कार्यालय के आवासीय परिसर में खड़ी सीओ धीरज प्रकाश की निजी गाड़ी में शनिवार की रात आग अंचल के राजस्व कर्मी ने ही लगाई थी। उसने छुट्टी न मिलने की नाराजगी में यह कदम उठाया। पुलिस ने आग लगाने वाले कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। दरवेशपुरा पंचायत के राजस्व कर्मचारी जहानाबाद जिला के काको थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी सतेन्द्र प्रसाद को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि छुट्टी नहीं मिलने से वह नाराज था।

 

 

 

 

 

राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया गया था। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर एक संदिग्ध व्यक्ति के फुटेज मिले। उसकी पहचान राजस्व कर्मचारी के रूप में हुई। उसे उसके घर से गिरफ्तार किया गया। एक बोलेरो व दो मोबाइल जब्त किए गए हैं। पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी, शैलेन्द्र कुमार सिंह, आदित्य कुमार, मनीष कुमार, संजय दास आदि शामिल थे।

 

 

 

सूत्रों की माने तो कुछ दिन पहले मुंशी पईन में डूबने से एक बच्चे की मौत हुई थी। उस दिन राजस्व कर्मी कतरीसराय से गायब था। उसके आने पर सीओ ने फटकार लगायी थी। वह पूर्व से विवादों में रहा है। आरोप है कि कार्यालय में आने वाले लोगों से भी वह अक्सर झगड़ता था। सिलाव व इस्लामपुर में तैनाती के दौरान भी उसके खिलाफ मारपीट व गाली-गलौच की शिकायत मिली थी। उधर, आरोपित का कहना है कि वह काम की अधिकता से परेशान था। बीमारी का इलाज कराने के लिए भी छुट्टी नहीं मिली थी। इस वजह से सीओ से नोकझोंक हुई थी। इसी खुन्नस में उसने गाड़ी में आग लगा दी।

 

 

 

यह था मामला

 

प्रखंड सह अंचल कार्यालय के आवासीय परिसर में लगी सीओ धीरज प्रकाश की गाड़ी में शनिवार की रात करीब डेढ़ बजे अचानक आग लग गई थी। गाड़ी पूरी तरह से जलकर राख हो गयी। आवासीय परिसर को भी काफी नुकसान हुआ था। घटना के समय आवासीय परिसर में कोई नहीं था। दशहरा मेले को लेकर पुलिस व अन्य पदाधिकारियों की ड्यूटी लगी थी, जिससे आवासीय परिसर पूरी तरह से खाली था।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!