Samastipur

समस्तीपुर में स्मार्ट मीटर लगाने गए कर्मी के साथ मारपीट व गाली-गलौज, केस दर्ज

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर।मोहिउद्दीननगर.बिजली आपूर्ति प्रशाखा मोहिउद्दीननगर के कनीय विद्युत अभियंता राजनंदन पासवान ने थाने में आवेदन देकर स्मार्ट मीटर लगाने गए मीटर इन्सटालर के साथ मारपीट व गाली गलौज करने के आरोप में दो लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कराया है।

 

इसमें मोहिउद्दीननगर उतर पंचायत के वार्ड संख्या-5 निवासी मो. अगनाल नुरैल एवं इसके पिता मो रिजवान अहमद को आरोपित किया है। घटना 7 अक्टूबर की है।

 

दिए गए आवेदन में कनीय विद्युत अभियंता ने लिखा हैं कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत स्मार्ट मीटर अधिष्ठापन का कार्य चल रहा था। इसी दौरान मीटर इन्सटालर आरोपी के यहां मीटर अधिष्ठापन का कार्य करने गया था। वहां दोनों आरोपित ने मीटर इन्सटालर के साथ मारपीट किया एवं गाली गलौज करते हुए स्मार्ट मीटर लगाने नहीं दिया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!