PatnaSamastipurWeather Update

“मौसम अपडेट:बदलेगा मौसम,अब ठंड की होगी एंट्री, 18 अक्टूबर को 11 जिलों में बारिश का अलर्ट

“मौसम अपडेट:पटना.बिहार में अब ठंड की एंट्री होने वाली है। आज प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश होने की संभावना नहीं है। सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान दिन के तापमान में सामान्य से 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। जबकि, रात के तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि, 18 अक्टूबर को 11 जिलों में बारिश की संभावना है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पिछले 24 घंटे के दौरान बांका जिले का तापमान सबसे ज्यादा 34.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके अलावा पटना का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिक एसके पटेल के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क बना रहा है। तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन अभी भी तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। बिहार के ऊपर कोई मौसमी गतिविधि नहीं है, जिसके कारण आज मौसम शुष्क बना रहेगा और कई जिलों में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, बिहार के निचले इलाकों से पश्चिमी हवा ऊपर की ओर आ रही है, जिसके कारण अब धीरे-धीरे तापमान में कमी आने की संभावना है।

बिहार में कब होगी ठंड की एंट्री

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दो-तीन हफ्तों में रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिलेगी। दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। उसके कारण लोग उमस से परेशान हो सकते हैं। वहीं, आने वाले कुछ दिनों में राज्य में पछूआ हवा की एंट्री पूरी तरीके से हो जाएगी। जिसके कारण ठंड का माहौल बनेगा। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि दिवाली और छठ महापर्व के करीब ठंड की शुरुआत हो सकती है।

18 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग द्वारा जारी अपडेट के अनुसार 18 अक्टूबर को सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा, कटिहार, भागलपुर, जमुई, मुंगेर और बांका जिले के एक या दो स्थानों पर बारिश हो सकती है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!