Patna

सरकारी स्कूल में जींस-टीशर्ट पहनने पर रोक,निर्देश- फॉर्मल ड्रेस पहने टीचर्स; डीजे और नाच-गाने पर भी बैन

पटना.शिक्षा विभाग ने बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के जींस-टी-शर्ट पहनने पर रोक लगा दी है। विभाग के निर्देशानुसार अब सरकारी स्कूलों में शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में आएंगे। इसके अलावा सरकारी स्कूलों में डीजे, डांस, गाना गाने और रील बनाने पर भी रोक लगाई गई है। इसके लिए शिक्षा विभाग के डायरेक्टर सह अपर सचिव सुबोध कुमार चौधरी ने सभी जिलों के शिक्षा पदाधिकारी (DEO) को पत्र लिखा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

सुबोध कुमार चौधरी ने सभी शिक्षकों को निर्देश जारी करते हुए लिखा कि सोशल मीडिया फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम पर शिक्षकों के डांस करते हुए कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। डीजे, डिस्को समेत अन्य लो लेवल की गतिविधियां स्कूलों में देखी जा रही है। स्कूल में इस तरह का व्यवहार शैक्षणिक माहौल को गलत तरीके से प्रभावित करता है। ऐसे में इसे कहीं से स्वीकार नहीं किया जा सकता है। इस पर तत्काल रोक लगाई जाए।

 

हालांकि, शिक्षा विभाग ने ये स्पष्ट कर दिया कि सिर्फ शिक्षा कैलेंडर के मुताबिक, विशेष दिनों में ही डांस म्यूजिक आदि का डिसिप्लिन और शालीन तरीके से किया गया कार्यक्रम ही मान्य होगा।

 

 

अब फॉर्मल में स्कूल आएंगे शिक्षक

 

शिक्षा विभाग के आदेश में आगे कहा गया है कि स्कूलों में शिक्षक और कर्मचारी कैजुअल ड्रेस में स्कूल पहुंच रहे हैं। यह भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग ने लेटर में साफ कह दिया है कि स्कूलों में शिक्षक टी-शर्ट और जींस में नहीं आएंगे, बल्कि फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएंगे। टी-शर्ट और जींस को बैन किया गया है। निर्देश का उल्लंघन करने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी।

 

आदेश में कहा गया है कि शिक्षक और कर्मचारी को इससे पहले भी निर्देश दिए गए थे। पुराने पत्र का जिक्र करते हुए कहा गया है कि सामान्य प्रशासन विभाग के ज्ञापन संख्या 394 दिनांक 28 अगस्त 2019 के मुताबिक स्कूलों में व्यवहार करना होगा।

 

केके पाठक ने शिक्षा विभाग के कार्यालय में टी-शर्ट और जींस पर लगाई थी पाबंदी

 

बता दें कि इससे पहले केके पाठक ने शिक्षा विभाग ने अपने कार्यालय में जींस और टी-शर्ट पहनकर आने पर रोक लगा दी थी। इसके लिए बकायदा विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के मुताबिक, शिक्षा विभाग के सभी पदाधिकारियों को अब फॉर्मल ड्रेस में ऑफिस आने के निर्देश दिए गए थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!