Samastipur

आरएसएस के द्वारा विजयदशमी उत्सव पथ संचलन के माध्यम से शहर में किया गया शक्ति प्रदर्शन

समस्तीपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समस्तीपुर जिला के द्वारा विजयदशमी उत्सव पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन शहर के मॉडल हाई स्कूल के खेल मैदान से किया गया जो शहर के अलग-अलग मार्गो से होते हुए पुनः मॉडल हाई स्कूल खेल मैदान परिसर पहुंचकर पथ संचलन का कार्यक्रम समाप्त हुआ । इसके बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ केw प्रांत से आए प्रांत कार्यवाह अभय कुमार गर्ग के द्वारा संघ के स्वंयसेवको के बीच बौद्धिक प्रस्तुत किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

अपने बौद्धिक के दौरान प्रांत कार्यवाह अभय कुमार गर्ग ने बौद्धिक के दौरान स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहां की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने स्थापना काल से ही निरंतर भारत माता की सेवा और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए काम कर रही है। और संघ का विस्तार निरंतर शाखों के माध्यम से पूरे देश में किया गया। उन्होंने बताया कि वर्ष 1925 के विजयदशमी के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नाम की संस्था का न्यू पड़ा और आज वह संस्था एक बट वृक्ष का रूप लेकर राष्ट्र सेवा के क्षेत्र में लगा हुआ है। बिना किसी सामाजिक भेदभाव किया यह अपने सभी कार्यों को करती है चाहे वह मलिन बस्ती में सेवा का कार्य हो या फिर आदिवासी बहुल इलाके में शिक्षा से लेकर सभी तरह के उत्थान का कार्यक्रम चलाया जाता है ।

 

 

जब भी देश में कोई विपदा आई है तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक सबसे आगे रहते हैं। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जब अपना 100 वर्ष पूरा करेगा तो शताब्दी उत्सव सिर्फ संघ के स्वयंसेवक नहीं मानेंगे संपूर्ण देश के सभी वर्गों से आने वाले लोग आगे जाकर मनाएंगे। और संघ के शताब्दी वर्ष के लिए विशेष तरह की तैयारी शुरू कर दी गई है।

 

 

 

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संघ चालक रामलगन सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष विजयदाश्त में उत्सव के औसत पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज में एकजुट की संदेश दी जाती है। इसमें जिले भर के तमाम शाखा के स्वयंसेवक पथ संचलन में भाग लेते हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार होता है।

 

 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विजयदशमी उत्सव पथ संचलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुनील कुमार, सह विभाग संघचालक विश्वनाथ राम, जिला कार्यवाह शिवम कुमार, सह जिला कार्यवाह विशाल गौतम रामनिवास पांडे, डॉ. एम.के सिंह, युवराज कुमार, संकेत कुमार, अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार, कन्हैया कुमार ,रामसकल जी। विधान परिषद डॉक्टर तरुण कुमार ,उपेंद्र कुशवाहा, राजीव कुमार सिंह मनोज जायसवाल राकेश राज सहित सैकड़ो की संख्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े स्वयंसेवकों ने भाग लिया भाग ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!