Weather Update

आज का मौसम :दुर्गा पूजा और दशहरे पर साफ रहेगा मौसम,मानसून की विदाई शुरू

आज का मौसम :पटना.बिहार के किसी भी जिले में आज बारिश की संभावना नहीं है। सभी जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा। अगले 4 से 5 दिनों तक तापमान में भी कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। पटना समेत कई जिलों में तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ने की संभावना है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मौसम विभाग के मुताबिक, पुरवा हवा की वजह से बिहार के कुछ भागों में मानसून सक्रिय है, जिसके कारण कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो रही है। विभाग का कहना है कि दुर्गा पूजा और दशहरे में बारिश किसी भी तरीके से खलल नहीं डालेगी

 

 

दशहरे के दिन पटना में साफ रहेगा मौसम

 

दशहरा के दिन पटना में मौसम साफ रहेगा। अगले दो दिनों तक राज्य के पूर्वी भागों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसके अलावा पूरा राज्य शुष्क रहेगा। गुरुवार को समस्तीपुर के शिवाजी नगर में 36.4 एमएम बारिश हुई। इसके अलावा कहीं भी बारिश नहीं हुई। सबसे अधिक तापमान मधुबनी में 36.5 डिग्री और सबसे कम सहरसा में 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा। 1 जून से 30 सितंबर तक राज्य में 798.3 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है।

 

मौसम वैज्ञानिक एसके पटेल के अनुसार एक कम दबाव का क्षेत्र अरब सागर में कर्नाटक और गोवा के तटीय क्षेत्र की ओर बना हुआ है। इसके कारण से एक रेखा पूर्व अरब सागर से दक्षिण पश्चिम बंगाल के खाड़ी तक बनी हुई है। इस वजह से राज्य के पूर्वी भागों में बादल नजर आ रहे हैं।उन्होंने आगे कहा कि पिछले 24 घंटे के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून की गतिविधियां कमजोर रही। बिहार में मानसून की गतिविधि धीरे-धीरे कम हो रही हैं, लेकिन अब तक मानसून पूरी तरह से बिहार से नहीं लौटा है। हवा की दिशा धीरे-धीरे उत्तर पश्चिमी हो रही है। इसके कारण दिन के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!