Samastipur

आज का मौसम :32.5 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम पारा, न्यूनतम 21.6 डिग्री दर्ज, इस फसल की करे बुआई 

समस्तीपुर :बेगूसराय.लहसुन की बुआई छोटी-छोटी क्यारियों में करें। क्यारियों का आकार जिसमें चौराई 1 से 2 मीटर तथा लम्बाई अपने अनुसार 3 से 5 मीटर रखें। प्रत्येक 2 क्यारियों के बीच जल निकास के लिए नाली अवष्य बनायें। गोदावरी (सेलेक्सन 1), श्वेता (सेलेक्सन-10), एग्रीफाउंड डार्करेड (जी-11), एग्रीफाउंड व्हाईट (जी-41), एग्रीफाउंड पार्वती (जी-313), जमुना सफेद-2 (जी0-50), जमुना सफेद-3 (जी०-282), जमुना सफेद-4 (जी-323) एवं आरएयू (जी-5) लहसुन की अनुसंषित किस्में है। बीज दर 300-500 किलोग्राम जावा प्रति हेक्टेयर तथा लगाने की दूरी 15×10 सेमी रखें।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बेगूसराय ग्रामीण कृषि मौसम सेवा पूसा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी 23 अक्टूबर तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल देखे जा सकते हैं। इस अवधि में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। इस अवधि में अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान लगभग दो-तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। जिसके चलते अधिकतम तापमान 29-30 के आसपास तथा न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ सकता है।

 

 

पूर्वानुमानित अवधि में पुरवा हवा चलने का अनुमान है। औसतन पांच-छह किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 75 से 85 प्रतिशत तथा दोपहर में 45 से 55 प्रतिशत रहने की संभावना है। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहते हुए 32.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम रहते हुए 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 95 फीसदी व दोपहर में 60 फीसदी रहा। इस दौरान 5.4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछिया हवा चली।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!