Begusarai

पानी भरे गड्ढे में मिली 2 भाइयों की लाश:पिता फरार, दंपती के बीच 9 साल से चल रहा था विवाद

बेगूसराय में गुरुवार को पानी भरे गड्ढे से 2 बच्चों का शव मिला है। मृतक की पहचान अयोध्यावाड़ी निवासी सिकंदर यादव के दोनों बेटे हिमांशु कुमार(6) और हर्ष कुमार(4) के रूप में की गई है। घटना लाखो थाना क्षेत्र के अयोध्यावाड़ी गांव के कालीगढ़ी मध्य स्कूल के पीछे की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

शव मिलने के बाद दोनों बच्चे की मां खूशबू देवी बेहोश हो गई। वहीं, पिता सिकंदर यादव फरार हो गया है। चर्चा है कि पत्नी से हो रहे झगड़ा के कारण पिता ने ही दोनों बेटे को मार डाला है। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की छानबीन कर रही है।

 

 

घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि दोनों भाई बुधवार को अचानक गायब हो गया था। तभी से मां द्वारा बच्चों की खोज की जा रही थी। इसी दौरान गुरुवार की शाम चिमनी की तरफ जा रहे ग्रामीण को गड्ढे में दो बच्चे की लाश नजर आई तो हल्ला मच गया। मां मौके पर पहुंची तो शव की पहचान की।

 

बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे के माता-पिता में 9 साल से झगड़ा चल रहा था। खुशबू दोनों बेटा को लेकर अपने मायके डंडारी थाना क्षेत्र के तेतरी में ही रह रही थी। खुशबू ने पति सिकंदर यादव और उसके परिवार पर 2 साल पहले न्यायालय में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर रखा है, जो न्यायालय में लंबित है।

 

तीन महीना पहले न्यायालय के माध्यम से खुशबू देवी को दोनों बेटा के साथ रहने के लिए ससुराल अयोध्या वाड़ी भेजा गया था। SP मनीष ने बताया कि बच्चों की मां खुशबू ने आशंका जताई है कि ससुराल वाले द्वारा ही दोनों को मार कर फेंका गया है। दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया है। FSL की टीम को भी बुलाया गया है। सदर-वन डीएसपी के नेतृत्व में मामले की छानबीन और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!