Patna

बिहार में ऑनलाइन अटेंडेंस पर शिक्षकों की सैलरी:5 लाख टीचरों के लिए 1 अक्टूबर से नई व्यवस्था है लागू

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पटना.बिहार में अब शिक्षकों का वेतन भुगतान ऑनलाइन अटेंडेंस के आधार पर किया जा रहा है। करीब 5 लाख शिक्षकों के लिए यह नई व्यवस्था 1 अक्टूबर लागू है। ई-शिक्षा कोष ऐप पर शिक्षक अटेंडेंस बना रहे हैं। इस ऐप को लेकर एक नया अपडेट आया है। स्कूल एडमिन नाम का एक ऑप्शन दिया जाएगा। ऑप्शन के सहारे शिक्षकों का वेतन बनेगा। स्कूल एडमिन शिक्षकों के उपस्थिति को अपडेट कर सकेंगे।

 

अक्टूबर महीने का वेतन ऑनलाइन

 

शिक्षा विभाग की ओर से 27 सितंबर को आदेश जारी किया गया था। जिसमें कहा गया था, ‘शिक्षकों का वेतन अब ऑनलाइन अटेंडेंस के आधार पर ही बनेगा। नई व्यवस्था के तहत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ई-शिक्षाकोष एप पर दर्ज उपस्थिति के आधार पर शिक्षकों का निगेटिव अटेंड्स अप्रूव करेंगे। इसमें वैसे शिक्षकों का लिस्ट बनाया जाएगा, जो एब्सेंट रहे। यह लिस्ट संबंधित जिले के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) को उपलब्ध कराया जाएगा।’

 

इसके दायरे में 5 लाख से अधिक शिक्षक

 

नए विकल्प का उपयोग बिहार के 5 लाख से अधिक शिक्षक करेंगे। विभाग ई-शिक्षा कोष ऐप को अपडेट कर रहा है। इसमें खामियों को दूर किया जा रहा है। शिक्षक सुबह 9:00 बजे और शाम 4:30 बजे ऐप से अपना अटेंडेंस बना रहे हैं। ऐप पर शिक्षक सुबह सेल्फी के साथ अंगूठा लगाते हैं। जबकि शाम के समय सिर्फ अंगूठा लगाकर स्कूल छोड़ते हैं। ऐप स्कूल के 500 मीटर के दायरे में काम करता है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!