Begusarai

राज्यस्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में जिले के आयुष द्वितीय स्थान पर,दिया बधाई 

बेगूसराय.राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद महेंद्रू पटना के तत्वावधान में आयोजित तरंग कला उत्सव में बेगूसराय के बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। पिछले 21 और 22 अक्टूबर को सम्पन्न हुए प्रतियोगिता में कला की अलग-अलग विधाओं में बच्चों ने अपना जलवा दिखाया। प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय विष्णुपुर के संबद्ध अभ्यास विद्यालयों में से 4 अभ्यास विद्यालय के बच्चो ने बाजी मारी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जिसमें मध्य विद्यालय विष्णुपुर का छात्र आयुष कुमार ने राज्यस्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि की सूचना पाकर सभी अभ्यास विद्यालय के शिक्षकों व बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई। प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय परिवार ने भी आयुष को मंगल शुभकामनाएं भेंट करते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राज्य स्तरीय तरंग खेल उत्सव आगामी 24 से 25 अक्टूबर को पाटलिपुत्र खेल परिसर में होना सुनिश्चित है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!