New To India

दिवाली और छठ पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, जानें शेड्यूल और टाइमिंग

नई दिल्ली। दशहरा, दीपावली व छठ में घर जाने वालों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही है। इसी कड़ी में पटना, जयनगर और बरौनी के लिए साप्ताहिक विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई है।रेलवे अधिकारियों का कहना है कि सबसे अधिक भीड़ पूर्व दिशा की ट्रेनों में है। इस कारण सबसे अधिक बिहार के लिए ट्रेनें चलाई जा रही है। तीनों विशेष ट्रेनों में सामान्य, शयनयान और वातानुकूलित श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पुरानी दिल्ली- पटना त्योहार विशेष (02250/02249)

यह विशेष ट्रेन 24 व 31 अक्टूबर को पुरानी दिल्ली से रात 11.55 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 4.40 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में 25 अक्टूबर व एक नवंबर को पटना से शाम 5.50 बजे चलकर अगले दिन पूर्वाह्न 11 बजे पुरानी दिल्ली पहुंचेगी।

 

रास्ते में इसका ठहराव गोविंदपुरी, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा व दानापुर रेलवे स्टेशन पर होगा।

 

नई दिल्ली-जयनगर त्योहार विशेष (04052/04051)

नई दिल्ली से यह त्योहार विशेष ट्रेन 26 व 29 अक्टूबर और एक व चार नवंबर को अपराह्न 2.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन अपराह्न 3.40 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी में 27 व 30 अक्टूबर और दो व पांच नवंबर को जयनगर से शाम छह बजे रवाना होकर अगले दिन 6.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

 

रास्ते में यह गोविंदपुरी, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, पटना, मोकामा, बरौनी, समस्तीपुर और दरभंगा में रुकेगी।

 

नई दिल्ली-बरौनी त्योहार विशेष (04054/04053)

नई दिल्ली से यह विशेष ट्रेन 27 व 30 अक्टूबर और एक व पांच नवंबर को अपराह्न 2.20 रवाना होकर अगले दिन पूर्वाह्न 11 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में बरौनी से 28 व 31 अक्टूबर और तीन व छह नवंबर को दोपहर 12.30 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 9.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।गोविंदपुरी, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, पटना और मोकामा में यह रुकेगी। उसके बाद तय समय और रूट की ट्रेनें ही चलेंगी।

 

इस साल चलीं करीब 3000 स्पेशल ट्रेनें

बीते दिन पहले भी भारतीय रेलवे ने त्योहारी सीजन में घर जाने वाले लोगों को बड़ी राहत दी थी। ट्रेन में यात्रियों को ना हो ज्यादा परेशानी इसलिए रेलवे ने लंबी दूरी के यात्रियों को सफर करने में कोई दिक्कत ना हो इसके लिए दिल्ली से बिहार और यूपी के लिए वंदे भारत और तेजस ट्रेन चलाने की घोषणा की थी।

 

इस साल रेलवे 2944 ट्रेनें चला रहा है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 1862 अधिक है। ये सभी स्पेशल ट्रेने केवल त्योहार तक चलाई जाएंगी। उसके बाद तय समय और रूट की ट्रेनें ही चलेंगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!