Samastipur

समस्तीपुर का मौसम :न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस से अधिक की कमी से रात में ठंड, विभाग ने जारी किया अपडेट 

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर.ग्रामीण कृषि मौसम सेवा पूसा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के द्वारा जारी 20 अक्टूबर तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल देखे जा सकते हैं। इस अवधि में मौसम के आमतौर पर शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30-34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 21-24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। पूर्वानुमानित अवधि में पुरवा हवा चलने का अनुमान है। औसतन पांच-छह किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। वहीं सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 75 से 85 प्रतिशत तथा दोपहर में 45 से 55 प्रतिशत रहने की संभावना है। वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहते हुए 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम रहते हुए 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 96 फीसदी व दोपहर में 53 फीसदी रहा। इस दौरान 5.4 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दक्षिणी हवा चली। इससे तापमान बढ़ेगा।

 

मिर्च, फूलगोभी, टमाटर एवं बैगन की फसल में आवश्यकतानुसार निकाई-गुड़ाई करें। फूलगोभी की फसल में पत्ती खाने वाली कीट की निगरानी करें। इस कीट के पिल्लू फूलगोभी की मध्यवाली पत्तियों तथा सिरवाले भाग को अधिक क्षति पहुंचाती है। शुरुआती अवस्था में यह पिल्लू पत्तियों की निचली सतह में सुरंग बनाकर एवं उसके अन्दर पत्तियो को खाता है। इस कीट से बचाव हेतु स्पेनोसेड 48 ईसी दवा एक मिली प्रति 4 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!