Samastipur

“समस्तीपुर:रेपुरा की रूबी को डांस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल, दिया बधाई

“समस्तीपुर:पूसा :वैनी बाजार स्थित निजी विद्यालय में अध्ययनरत 10वीं की छात्रा एवं रेपुरा गांव निवासी धर्मेंद्र ठाकुर व मां नीतू देवी की पुत्री रूबी कुमारी राज्य स्तरीय बॉलीवुड डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान को प्राप्त कर गोल्ड मेडल विजेता बनी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

छात्रा रूबी को गोल्ड मेडल का यह पुरस्कार बिहार डांस एसोसिएशन एवं समस्तीपुर इंटर आर्ट स्कूल द्वारा रोसड़ा के एक निजी विद्यालय में 20 अक्टूबर को आयोजित हुए राज्य स्तरीय डांस प्रतियोगिता के फाइनल आयोजन के दौरान दिया गया हैं। गोल्ड मेडल विजेता छात्रा रूबी कुमारी ने बताया कि इस मेडल का सारा श्रेय वो ज्ञानदा नेशनल एकेडमी के सीनियर छात्र, बादल , निदेशक अविनाश एवं डांसिंग टीचर कोमल कुमारी को देती हैं।

 

छात्रा ने कहा कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए शुरू से ही इन लोगों का मार्गदर्शन मुझे मिलता रहा हैं। छात्रा ने यह भी बताया की इस प्रतियोगिता के प्रथम चरण यानी जिला लेवल पर भी उसने डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान को प्राप्त किया था।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!