Samastipur

Samastipur: दूध की भांति हरा चारा भी संग्रहण कर किसानों को मुहैया करायेगी : उमेश

समस्तीपुर उजियारपुर : प्रखंड के सातनपुर पूर्वी दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को प्रथम बोनस वितरण समारोह का आयोजन किया गया. अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष रामईश्वर साह ने की. संचालन पर्यवेक्षक मो. समीर ने किया. समारोह का उद्घाटन अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया. इसमें वर्ष 2017-18 से 2020-21 तक का बोनस राशि का वितरण किया गया. समिति से जुड़े 179 दुग्ध उत्पादकों के बीच 155465 रुपये के अलावा 4 मवेशी पालकों को साइकिल एवं दो को स्मार्ट फोन दिया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मुख्य अतिथि के रूप में किसानों को संबोधित करते हुए मिथिला मिल्क यूनियन के चेयरमैन उमेश राय ने कहा कि मिथिला डेयरी दुग्ध उत्पादकों को विशेष सुविधा दे रही है. उन्होंने अपने मवेशियों का बीमा करवाने की अपील की. चेयरमैन ने कहा कि निकट भविष्य में दूध की भांति हरा चारा भी समिति संग्रहण कर किसानों को मुहैया करायेगी.

मौके पर समिति अध्यक्ष गंगा राय, प्रभारी संग्रहण भागवत दयाल यादव, निदेशक मंडल सदस्य रामप्यारी देवी, प्रमुख रंजू कुमारी, संग्रहण पदाधिकारी रावली यादव, पर्यवेक्षक मो. समीर, पूर्व मुखिया कमलकांत राय, मुखिया वीणा देवी, सरपंच अनिल राय, रघुनाथ राय, सीता देवी, नूतन देवी, रत्नेश कुमार आदि मौजूद थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!