Patna

दुर्गा पूजा को लेकर रेलवे अलर्ट:स्टेशनों पर डॉग स्क्वायड और मेरी सहेली टीम की भी तैनाती

पटना.दुर्गा पूजा के दौरान कई इलाकों में स्टेशन कैंपस के और रेलवे लाइन के आस-पास पूजा पंडाल बनाए गए हैं। पूजा पंडालों के पास जुटने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।दुर्गा पूजा के दौरान कई इलाकों में स्टेशन कैंपस के और रेलवे लाइन के आस-पास पूजा पंडाल बनाए गए हैं। पूजा पंडालों के पास जुटने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की है। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा पूजा स्थल पर जाकर ग्रामीणों और पूजा समितियों से समन्वय भी स्थापित किया जा रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

डॉग स्क्वायड की टीम भी एक्टिव

 

रेलवे के द्वारा लोगों से सहयोग की अपील की गई है। रेलवे लाईन से सुरक्षित दूरी पर रह कर ही पूजा का आनंद लें, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखें। रेलवे लाईन पार करने के लिए फाटकों का ही उपयोग करें। साथ ही यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्री सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो इसके लिए स्टेशनों पर रेल सुरक्षा बल निरंतर चौकसी बरत रही है और अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए कुछ स्टेशनों पर डॉग स्क्वायड की टीम भी तैनात हैं।

 

स्टेशनों पर मेरी सहेली की तैनाती

 

यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्टेशनों पर ट्रेन के आवागमन की जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सके इसके लिए लगातार एनाउंसमेंट की जा रही है। असमाजिक तत्वों और भीड़ नियंत्रण करने के लिए मुख्य स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे से रेल सुरक्षा बलों द्वारा 24 घंटे निगरानी की जा रही है। नशाखुरानी की घटनाएं ना हो, इसके लिए ट्रेनों की निगरानी की जा रही है और ऐसे मामलों पर नियंत्रण के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। महिला यात्रियों की सुरक्षा और मदद के लिए ट्रेनों एवं प्रमुख स्टेशनों पर आरपीएफ की अतिरिक्त महिला कांस्टेबलों की टीम ‘‘मेरी सहेली‘‘ की तैनाती की गई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!