Samastipur

समस्तीपुर जिले में बारिश की संभावना कम अधिकतम तापमान में वृद्धि,मौसम विभाग का पूर्वानुमान

समस्तीपुर.जिले में सात से लेकर 10 अक्टूबर के दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि यह संभावना काफी कम है। वहीं इस दौरान अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। आसमान में आंशिक रूप से हल्के बादल दिखाई दे सकते हैं। वहीं इस दौरान अधिकांश समय मौसम साफ रहने की संभावना है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बता दें कि ग्रामीण कृषि मौसम सेवा पूसा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के द्वारा जारी नौ अक्टूबर तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में मध्यम बादल छाए रहने व इस दौरान तराई एवं मैदानी जिलों में हल्की वर्षा एवं एक-दो स्थानों पर मध्यम वर्षा भी होने की संभावना व्यक्त की गई है। पूर्वानुमानित अवधि में पुरवा हवा चलने का अनुमान है। औसतन 10-15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 50 से 60 प्रतिशत रहने की संभावना है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!