Weather Update

18 जिलों में आज बारिश की संभावना:पटना में छाएंगे बादल, 15 अक्टूबर तक मानसून सक्रिय रहेगा

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पटना.बिहार में मानसून कमजोर होने की वजह से उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। बीते 24 घंटे के दौरान 35.6 डिग्री तापमान के साथ सीतामढ़ी सबसे गर्म रहा। वहीं, करीब 17 जिलों का तापमान 30 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। इस बीच मौसम विभाग ने आज 18 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। पटना समेत कई जिलों में बादल छाए रह सकते हैं।

 

 

इसके अलावा कुछ जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य के उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य भाग के कुछ जिलों में 15 अक्टूबर तक हल्की या मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।

 

 

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आने वाली पुरवा हवा के कारण मौसम सामान्य रहेगा। साइक्लोनिक सर्कुलेश का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी के आसपास बना हुआ है, जबकि ट्रर्फ लाइन उत्तर बिहार से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है।

 

 

15 अक्टूबर तक सक्रिय रहेगा मानसून

 

मानसून इस साल 15 अक्टूबर तक सक्रिय रह सकता है, क्योंकि भारत के उत्तर पूर्व हिस्से में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। राज्य में उत्तर-पश्चिमी और पूर्वी हवा चल रही है। दोनों हवाओं में जो मजबूत होगी, उसके अनुसार मौसम बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के कारण राज्य के कई जिलों में बारिश देखने को मिल सकती है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!