Samastipur

समस्तीपुर में ग्रेजुएशन की छात्रा का फंदे से लटका मिला शव:किराए के मकान में अकेले रहती थी

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर में गुरुवार को ग्रेजुएशन की छात्रा का कमरे में फंदे से लटका शव मिला है। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। इस मामले में छात्रा के बॉयफ्रेंड को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। घटना मुफस्सिल थाने क्षेत्र की है।

 

बताया गया है कि पहली बार छात्रा को लड़के ने ही फंदे से लटकता हुआ देखा था। इस दौरान लड़के के साथ उसकी मां भी मौजूद थी। छात्रा विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी गांव के मनोज कुमार सिंह की बेटी मौसमी कुमारी(18) बताई गई है।सूचना पर पहुंची पुलिस कमरे में छानबीन कर रही है। वहीं, घटनास्थल के बाहर भी पुलिस की टीम मौजूद है।

पार्ट 2 की स्टूडेंट है मौसमी

 

घटना के संबंध में बताया गया है कि मौसमी वीमैंस कॉलेज में पार्ट 2 की स्टूडेंट थी। वह शहर के कृष्णा पुरी मोहल्ला में किराए के मकान में अकेले रहती थी। मौसमी के परिवार के लोगों का कहना है कि सुबह करीब 9:30 बजे उसने फोन किया था, उस समय वह काफी रो रही थी। हमने कारण भी पूछा लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। इसके बाद से उसने फोन रिसीव करना छोड़ दिया।

 

करीब 2:30 बजे दोपहर में परिवार के लोग यहां पहुंचे, तो उसका शव देखा। इस दौरान पहले से ही वहां पर उसके साथ पढ़ने वाला हर्षवर्धन नामक युवक अपनी मां के साथ था। परिवार के लोगों ने युवक पर हत्या का शक जाहिर किया है।

 

छात्रा ने एक दिन पहले एंड्रॉयड फोन खरीदा था

 

छात्रा के दोस्त हर्षवर्धन का कहना है कि बुधवार की रात मौसमी ने एक एंड्रॉयड फोन खरीदा था। इसको लेकर मौसमी की मां ने उसे डांट लगाई थी। गुरुवार सुबह मौसमी का फोन आया कि वह गांव जाना चाहती है, उसे वहां पहुंचा दे। लेकिन जब मैं उसके रूम पर पहुंचा तो उसका रूम लॉक था। इसके बाद मैंने अपनी मां और मौसमी के परिजनों को घटना की जानकारी दी। हर्षवर्धन शहर के बीआरबी कॉलेज का छात्र है। मौसमी से उसकी जान पहचान इंटर से थी। दोनों साथ में कोचिंग किया करते थे।

 

मुफस्सिल थाना अध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस ने शव‌ को जब्त कर लिया है। पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है, ताकि यह स्पष्ट हो सके की मौत किस कारण से हुई है। मौसमी के दोस्त हर्षवर्धन को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है। पहले हर्षवर्धन ने छात्रा का शव फंदे से लटकता हुआ देखा था।

 

परिवार के लोगों ने युवक पर हत्या का आरोप लगाया है, उस मामले पर जांच की जा रही है। छात्रा के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिली है। उसका सारा सामान सुरक्षित है। कमरे में भी कोई अल्टरेशन नहीं पाया गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!