New To IndiaPatna

Nobel Prize 2024: कौन हैं विक्टर एंब्रोस और गैरी रुवकुन ?मिला नोबेल पुरस्कार

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

Nobel Prize 2024: नई दिल्ली.फिजियोलॉजी या मेडिसिन में 2024 का नोबेल पुरस्कार विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को माइक्रोआरएनए की खोज और पोस्ट-ट्रांसक्रिप्शनल जीन विनियमन में इसकी भूमिका के लिए दिया गया है. इसके साथ ही नोबेल पुरस्कारों की घोषणा का छह-दिवसीय कार्यक्रम स्टॉकहोम के ‘कारोलिंस्का इंस्टीट्यूट’ में शुरू हो गया.

 

 

पिछले साल फिजियोलॉजी या चिकित्सा के क्षेत्र में कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को दिया गया था नोबेल

पिछले वर्ष, ‘फिजियोलॉजी’ या चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार हंगेरियाई-अमेरिकी नागरिक कैटालिन कारिको और अमेरिकी नागरिक ड्रू वीसमैन को उन खोजों के लिए दिया गया था, जिन्होंने कोविड-19 के खिलाफ एमआरएनए टीके विकसित करने में मदद की.

 

THE 2024 NOBEL PRIZE IN PHYSIOLOGY OR MEDICINE HAS BEEN AWARDED TO VICTOR AMBROS AND GARY RUVKUN FOR THE DISCOVERY OF MICRORNA AND ITS ROLE IN POST-TRANSCRIPTIONAL GENE REGULATION: THE NOBEL PRIZE PIC.TWITTER.COM/FK5HVAHVSN

 

— ANI (@ANI) October 7, 2024

चिकित्सा क्षेत्र में कुल 227 विजेताओं को 114 बार नोबेल पुरस्कार दिया गया

चिकित्सा क्षेत्र में कुल 227 विजेताओं को 114 बार नोबेल पुरस्कार दिया गया है. केवल 13 महिलाओं को यह पुरस्कार मिला है. यह पुरस्कार जीतने वाले को एक करोड़ 10 लाख स्वीडिश क्रोना (करीब 10 लाख अमेरिकी डॉलर) दिए जाते हैं. यह पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर दिया जाता है. पुरस्कार विजेताओं को नोबेल की पुण्यतिथि 10 दिसंबर को आयोजित समारोह में पुरस्कार प्राप्त करने के लिए आमंत्रित किया जाता है.

 

मंगलवार को भौतिकी के लिए दिया जाएगा नोबेल पुरस्कार

मंगलवार को भौतिकी, बुधवार को रसायन विज्ञान और बृहस्पतिवार को साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार जीतने वालों की घोषणा की जाएगी। शांति के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को और अर्थशास्त्र के लिए यह घोषणा 14 अक्टूबर को की जाएगी.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!