Patna

प्रेमी के साथ फरार हुई तीन बच्चों की मां:पिता ने दो लोगों पर कराया FIR, बोले-यूट्यूब पर वीडियो बनाती थी

पटना.मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। जिसके बाद महिला के पिता ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने पहाड़पुर थाना के मलदहिया गांव के अजीत कुमार और अन्य दो लोगों को आरोपी बनाया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बताया जा रहा है कि महिला यूट्यूब पर वीडियो बनाकर फेमस होना चाहती थी, जहां उसकी मुलाकात अजीत से हुई और वीडियो बनाने के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं, जो बाद में प्यार में बदल गईं। महिला अपने मायके आई थी, तभी वह प्रेमी के साथ भाग गई। महिला के पिता का आरोप है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद भी पुलिस उनकी बेटी को खोजने का प्रयास नहीं कर रही है।

 

जांच में जुटी पुलिस

 

हरसिद्धि थानाध्यक्ष निर्भय राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और दोनों की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही महिला और उसके प्रेमी को बरामद कर लिया जाएगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!