Dalsinghsarai

आर एल महतो बीएड कॉलेज दलसिंहसराय में समारोह पूर्वक हुआ बीएड का सत्रारम्भ,चांदना मिस फ्रेशर एवं सचिन बने मिस्टर फ्रेशर

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दलसिंहसराय रामपुर जलालपुर स्थित आर एल महतो इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में कोर्स बीएड 2024-26 का सत्रारम्भ समारोह पूर्वक किया गया.शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं देवी सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करते हुए किया गया.इससे पूर्व महाविद्यालय के नियमित प्रशिक्षुओं के द्वारा पुष्प वर्षा एवं तिलक लगाकर नए सत्र में नामांकित सभी प्रशिक्षु छात्र छात्राओं व अभिभावकों का स्वागत किया गया.संबोधित करते हुए महाविद्यालय के निदेशक प्रशांत कुमार पंकज ने कहा कि महाविद्यालय में नियमित अध्ययन एवं अनुशासन से ही योग्य शिक्षक बन सकते हैं.उन्होंने कहा कि जो शिक्षार्थी कष्टप्रद जीवन को अपना कर्तव्य मानता है,भविष्य में उज्ज्वल जीवन का पुरस्कार उसे ही प्राप्त होता है।

 

 

प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने समाज में शिक्षकों की महत्ता बताते हुए महाविद्यालय से प्रशिक्षित छात्र अध्यापक एवं अध्यापिकाओं को प्राप्त सफलताओ पर चर्चा किया.उन्होंने नामांकित प्रशिक्षुओं से समझदारी, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी दीक्षा लेने को कहा।

 

 

वहीं दो वर्षीय बीएड कोर्स के पाठ्यक्रम के बारे में सहायक प्राध्यापक सत्यम ने विस्तार पूर्वक बताया.इस क्रम में महाविद्यालय में नामांकित सभी नए प्रशिक्षुओं एवं प्राध्यापको ने एक दूसरे का परिचय जाना. महाविद्यालय के बीएड की नियमित छात्र अध्यापिका प्रसन्नता कुमारी ने अपने अनुभवों को साझा किया।

 

समारोह के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में सरस्वती वंदना नूतन कुमारी एवं स्वागत गीत काजल, नूतन, रूपा एवं अनुभवी के द्वारा गाया गया.शीर्षक गीत मुरलिया दे दे राधा पर काजल कुमारी एवं रूपा कुमारी के भाव नृत्य ने सबका मन मोह लिया.कार्यक्रम के दौरान नए प्रशिक्षु छात्र छात्राओं के बीच एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ.जिसमें विनर के रूप में सचिन कुमार मिस्टर फ्रेशर एवं चांदना रानी झा मिस फ्रेशर के रूप में चयनित की गई।

 

जिन्हें महाविद्यालय के निदेशक के द्वारा पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ. निर्मल कुमार चंचल ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन राजेश कुमार गिरी ने किया.इस दौरान डॉ. सविता कुमारी, मुकेश कुमार राय, उमा शंकर चंदन, पवन कुमार, मो. इमामुद्दीन, कुमारी दीपा, योगेश कुमार, हसन राजा अंसारी, सर्वेश सुमन, रूपम कुमारी, नीलम कुमारी, आकांक्षा कुमारी, पल्लव पारस, रूपक कौशल, रश्मि रोजी, दिनेश मिश्रा, अजय शर्मा, संतोष सुमन, प्रदीप कुमार, पंकज गुप्ता, किरण चौधरी सहित बीएड एवं डीएलएड के प्रशिक्षु छात्र छात्राएं उपस्थित थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!