Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:स्मार्ट मीटर के विरोध में राजद का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, 200 यूनिट फ्री देने का किया माँग

दलसिंहसराय.राजद प्रदेश कार्यालय पटना के निर्देशानुसार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आह्वान पर सरकार के द्वारा गरीबों को शोषण कर स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में अंचल कार्यालय परिसर में एकदिवसीय धरना प्रखंड अध्यक्ष मो० जाबिर हुसैन के नेतृत्व में आयोजन किया गया. मीडिया प्रभारी राज दीपक ने कहा कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए सर दर्द बन गया है.स्मार्ट मीटर के द्वारा सरकार आम जनता को गलत बिल देकर लूटने का काम किया जा रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

उन्होंने आम उपभोक्ताओं से भी स्मार्ट मीटर का विरोध करने और गलत बिल को लेकर शिकायत करने की बात कही.ताकि पुराने मीटर की व्यवस्था को बहाल किया जा सके.स्मार्ट बिजली मीटर के खिलाफ बीडीओ के माध्यम से बिहार के महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया.

 

इस धरना प्रदर्शन में नन्द किशोर महतो,सुनील केजरीवाल,प्रभ नारायण राय, प्रमोद राय,अमाकांत कुशवाहा,पुंजय कुमार, ममता कुमारी, हेमलता कुमारी, अशोक सिंह, राम उदय राय, दिनेश सिंह, रामप्रीत साह, प्रभात कुमार, फैज अहमद फैज, गजेंद्र प्रसाद सिंह, हेमंत सहनी, मो० सोनू, मो० दाऊद, रंजित साहू, अजीत राजा पोद्दार, हरिकांत निराला, प्रमोद सिंह, मो० इंतखाब,संजय कुमार,सुभकरण राय,चंदन प्रसाद,अर्जुन राउत सहित सैकड़ों राजद कार्यकर्ता और बिजली उपभोक्ता शामिल थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!